महराजगंज के जंगल में बिहार के बाघों को आने का न्योता

महराजगंज के जंगल में बिहार के बाघों को आने का न्योता मिलेगा

महराजगंज के जंगल में बिहार के बाघों को आने का न्योता मिलेगा। इसके लिए सोहगीबरवा सेंक्चुरी का जंगल बाघों के लिए खासतौर पर तैयार होने जा रहा है। खासकर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बाघों को रिझाने के लिए। तैयारियां शुरू भी हो गई हैं।

सोहगीबरवा के 1990 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले शिवपुर जंगल को खास इसके लिए चुना गया है। वाल्मीकिनगर और सोहगीबरवा कॉरिडोर में खास भूमिका निभाने वाले शिवपुर जंगल में नदी-नालों के किनारे कटीली झाड़ियां व बेंत के जंगल उगाए जाएंगे। बाघों के रहने लायक माहौल दिया जाएगा। जंगल को प्राकृतिक रूप से इस कदर संवारा जाएगा कि बाघ इस जंगल में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। भरपूर खुराक पा सकें।

महराजगंज का सोहगीबरवा सेंक्चुरी और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल आपस में सटे हैं। दोनों ओर के जानवरों का बेधड़क आना-जाना होता है। अक्सर वाल्मीकि रिजर्व से टाइगर व तेंदुए भी आते रहते हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोहगीबरवा सेंक्चुरी में इस समय सात बाघ हैं, जिनमें से तीन नर व चार मादा वयस्क बाघ हैं। वहीं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अधिक है। वहां वर्ष 2014 में 44 बाघ थे। अब इनकी संख्या 60 के ऊपर हो गई है। अपनी मूवमेंट व रहन-सहन की आदत के अनुसार वीटीआर में 65 से 70 बाघ ही रह सकते हैं। अब उन बाघों को रिझाकर सोहगीबरवा के जंगल को आबाद करने की कोशिशें शुरू हुई हैं।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img