महराजगंज स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे आठ कोरोना मरीज

महराजगंज में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों में आठ लोग रविवार को ठीक हो गए

महराजगंज में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों में आठ लोग रविवार को ठीक हो गए। कोरोना से जंग जीत चुके इन आठ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन आठ के ठीक होने के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 रह गई है। इनमें से 19 कोविड केयर हास्पिटल पुरैना और 16 संक्रमित मेडिकल कालेज गोरखपुर के आइसोलेशन में भर्ती हैं। 

गोरखपुर मेडिकल कालेज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिले के आठ संक्रमितों का लगातार दो बार नमूना जांच निगेटिव आया है। रविवार को कालेज प्रशासन ने उन्हें स्वस्थ घोषित करते हुए डिस्चार्ज कर दिया। अब जिले के 16 संक्रमितों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। वहीं, शनिवार की रात मिले 10 संक्रमितों को कोविड केयर हास्पिटल में भर्ती कराए जाने पर यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 19 हो गई है।

कोविड केयर हास्पिटल पुरैना में पांच दिन में 20 संक्रमित भर्ती किए गए। रविवार की सुबह नगर पंचायत निचलौल के मारवाड़ी वार्ड निवासी संक्रमित में बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित में कोरोना का लक्षण दिखते ही उसे कोविड केयर हास्पिटल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। क्योंकि पुरैना में बिना लक्षण वाले संक्रमितों को भर्ती किया जाना है।

रविवार को जिले के आठ कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 है, जबकि अब तक 25 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

कुल कोरोना संक्रमित-61
अब तक ठीक हुए-25 
कोरोनो से मौत-01
टोटल एक्टिव केस-35 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img