मिनी बाबा धाम पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर परिसर इस सावन माह में सूना ही रहेगा

सावन मेला और कांवड़िया सेवा के लिए अनुमति नहीं होगी

दबंग भारत न्यूज़ महराजगंज : के मिनी बाबा धाम पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर परिसर इस सावन माह में सूना ही रहेगा। हर सावन में शिव भक्तों से गुलजार रहने वाले इस परिसर में इस साल सावन में कोई मेला नहीं लगेगा। सावन मेला और कांवड़िया सेवा के लिए अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया है।

इटहिया शिव मंदिर परिसर में सावन शुरू होने से महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अगल-बगल के जिलों के साथ ही नेपाल व सीमाई बिहार से भी श्रद्धालु कांवड़ लेकर पंचमुखी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने आते हैं। सोमवार को तो यहां परिसर में तिल रखने की जगह नहीं रहती। लेकिन इस साल शुरू से ही इस सावन मेले व कांवड़िया सेवा को लेकर संशय था। इधर कोरोना का संक्रमण तेज होता देख इस साल मेले को स्थगित रखने की मांग सलाह भी प्रशासन को दी जाने लगी थी।

मेला स्थगित करने को लेकर हुई रायशुमारी

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को बढ़ता देख इटहिया शिव मंदिर के निकटवर्ती ग्राम प्रधानों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं व आम लोगों द्वारा मेला समिति से सावन मेले को स्थगित करने की मांग की जा रही थी। क्योंकि मेले में सामाजिक दूरी व एक-दूसरे के संपर्क में लोगों को आने से नहीं रोका जा सकता है। ऐसी स्थिति में मेला समिति के प्रस्ताव पर इटहिया मंदिर के सावन मेले को इस साल स्थगित कर दिया गया। परिसर में अस्थाई दुकानें, झूले व अन्य किसी प्रकार की दुकानें नहीं लगेंगी।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img