बिजली निगम की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई

महराजगंज : बिजली निगम की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। शौच के लिए खेत में जा रहा यह शख्स वहां खंभे से लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
घटना बरगदही बसंतनाथ गांव की है। चिन्नू बुधवार की भोर में शौच के लिए खेत की तरफ गया था। खेत में लटक रहे तार को नहीं देख पाया। इससे हाईटेंशन तार के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और चिन्नू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में दोपहर बाद इलाज के दौरान चिन्नू की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। घर के मुखिया की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।







