बृजमनगंज में गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी को गुरुवार पत्रकारों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि

दबंग भारत न्यूज़ :

महाराजगंज: गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी व मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी के पत्रकार सुनील तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को शाम 7 बजे स्टेशन रोड पर पत्रकारों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा की और मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उसके बाद शोक सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार पाठक ने कहा कि गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या एक निंदनीय घटना है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकार सुरक्षित नहीं है। देशहित में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना चाहिए। सरकार को पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को नौकरी और पचास लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए तथा दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप कुमार ने कहा कि गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी के सर पर गोली मारकर हत्या और मध्य प्रदेश जिला निवाड़ी के ग्राम पुतरी खेरा में ‘नई दुनिया’ के पत्रकार सुनील तिवारी की निर्मम हत्या निंदनीय है। दोनों पत्रकारों ने पुलिस को सूचना पहले ही दे दी थी कि उनको जान का खतरा है। शिकायत किए जाने पर भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा यह रहा कि  दोनों पत्रकारों की हत्या कर दी गई। पुलिस तमाशा देखती रही। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार से अपील की कि दोषी पुलिसकर्मियों पर शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए मृतक परिवारों को सुरक्षा प्रदान करें।

इस दौरान रामउजागीर यादव, डॉक्टर ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद कुमार गौड़, जय सिंह, रवि कुमार यादव, मुनीर आलम, जावेद अहमद, इनामुल्लाह खान, सुभाष चंद्र यादव, जगदंबा जायसवाल, गौरव जयसवाल,  पंकज श्रीवास्तव, मुनीर आलम उर्फ राजन, अमित जायसवाल समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img