बैठक में बकरीद के त्योहार को शांति और शौहार्द से मनाने की लोगों से अपील की गई

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज :ईद-उल-अजहा बकरीद को लेकर गुरुवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नौतनवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में बकरीद के त्योहार को शांति और शौहार्द से मनाने की लोगों से अपील की गई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ नौतनवा रणविजय सिंह ने कहा कि ईद-उल-अजहा बकरीद बलिदान और त्याग का पर्व है। इस पर्व में गिला सिकवा भुला कर गले मिलने का त्योहार है। इसमें अशांति का कोई स्थान नहीं है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
आगे उन्होंने कहा कि इस समय देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में आप लोग ईद-उल-अजहा की नमाज मस्जिदों में अदा ना करके अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें।साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन भी करें और चेहरे पर मास्क लगाना बिल्कुल ना भूले। बकरे की कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर ना करके कुर्बानी अपने अपने घरों में करें। जैसा कि शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक 2 दिन का लॉक डाउन का शासनादेश है। इसलिए अनावश्यक घरों से बाहर रोड पर ना निकले। विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट ना करें जिससे किसी भी समुदाय के लोग आहत हों।






