IRCTC अब ट्रेन टिकट कैंसिल करते ही खाते में आएगा रिफंड

नए पेमेंट गेटवे से यूजर्स का टाइम भी बचेगा

दबंग भारत न्यूज़ – इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन आईआरसीटीसी) ने रेल यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी है। आईआरसीटीसी ने नया पेमेंट गेटवे ITCTC-iPay लॉन्च किया है, जिससे ट्रेन यात्रियों को पेमेंट करने में आसानी होगी साथ ही अब आपको ट्रेन टिकट कैंसिल करते ही तुरंत रिफंड मिलेगा। आईआरसीटीसी ने iPay गेटवे की सुविधा के साथ ऑटो पे की सुविधा दी है जिससे ट्रेन यात्रियों को पेमेंट करने में आसानी होगी। IRCTC लगातार अपनी वेबसाइट को यूजरफ्रैंडली बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

अब ट्रेन टिकट कैंसिल करते ही खाते में आएगा रिफंड

टिकट कैंसिल करने के बाद तुरंत पैसा वापस आने के लिए आपको यूपीआई बैंक खाते या अन्य भुगतान साधन के जरिए डेबिट के लिए अनुमति देनी होगी।
IRCTC-iPay के जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स को अपने UPI बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड या फिर किसी और पेमेंट फॉर्म के इस्तेमाल के लिए परमिशन और डीटेल देनी होगी। यूजर्स IRCTC पर भविष्य में किए जाने वाले ट्रांजैक्शन के लिए भी इन डीटेल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें, iPay गेटवे की ऑटो पे के तहत आपको रेलवे के टिकट बुक करना बहुत आसाना होता है साथ ही पेमेंट भी तेजी से होता है। पेमेंट के तेजी से होने के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने में भी सहूलियत होगी। तत्काल टिकट बुक करने वालों के लिए ये और भी आसान माध्यम होगा।

नए पेमेंट गेटवे से यूजर्स का टाइम भी बचेगा

अभी रेल यात्रियों को ट्रेन का टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड के लिए 2 से 3 दिन का इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर IRCTC iPay के जरिए इंस्टेंट रिफंड मिलेगा। IRCTC के मुताबिक, ऑटोपे ऐप फैसिलिटी के लिए यूजर्स को टिकट बुक करने में सुविधा होगी और टिकट कैंसल करने की स्थिति में रिफंड प्रक्रिया भी आसान रहेगी। आईआरसीटीसी का इरादा ऐप पर यूजर्स का भरोसा बढ़ाने का है। नए पेमेंट गेटवे से यूजर्स का टाइम भी बचेगा। बता दें कि, कुछ समय पहले अपनी ही IRCTC ने ऑफिशल वेबसाइट को रीलॉन्च किया था। इसके साथ ही Rail Connect ऐप को भी नए इंटरफेस और फीचर्स के साथ बदला गया था।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img