कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

घुघली के बैकुंठी सहित विभिन्न घाटों पर मेले जैसा दृश्य बना रहा।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष भरणी नक्षत्र वरियान योग के संयोग में मंगलवार की भोर से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू की। महराजगंज के रोहिन नदी किनारे त्रिमुहानी घाट, रामघाट, सिसवा क्षेत्र के खेखड़ा, घुघली के बैकुंठी सहित विभिन्न घाटों पर मेले जैसा दृश्य बना रहा। लोग दान-पुण्य करते रहे।

सबसे अधिक भीड़ महराजगंज-फरेंदा हाइवे स्थित रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर रही। यहां श्रद्धालु सोमवार की रात से ही पहुंचने लगे थे। मंगलवार की भोर से ही लोगों की कतार स्नान करने के लिए लग गई। बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोग नदी पार करने के लिए नाव का सहारा ले रहे थे। यहां मेला लगा था। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण आवागमन के लिए बड़े वाहन रोक दिए गए थे। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स की तैनाती थी।

Source :- https://www.livehindustan.com/

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img