नकली नोट से खरीदारी करते हुए पकड़ा गया युवक

महराजगंज , श्यामदेउरवां

दबंग भारत न्यूज़ – जनपद अंतर्गत श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना मे लगे शुक्रवार की साप्ताहिक बाजार में एक युवक द्वारा 500 रुपये के नकली नोट चलाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस चर्चा के बाद अब लोगों द्वारा पांच सौ के नोटों को गहनता से देखा व परखा भी जाने लगा है। जानकारी के मुताबिक एक युवक बाजार में सब्जी वाले को धोखा देकर कई बार 500 रुपये के नकली नोट से सब्जी खरीदता था।

सब्जी बेचने वाले व्यक्ति के साथ जब कई बार ऐसा हुआ तो वह सतर्क हो गया। बीते शुक्रवार को बाजार में वह 500 रुपये की नोट पर विशेष ध्यान देते हुए सामान देने लगा। इसी दौरान एक युवक आया और 500 की नोट देकर सब्जी की खरीदारी की। जब दुकानदार ने बारीकी से नोट को देखा तो उसे नकली प्रतीत हुआ।

जिसकी कहासुनी में काफी लोग इकठ्ठा हो गए और जब उस लड़के पर दबाव डालकर लोगों ने पूछा तो उसने बैरिया के एक युवक का नाम बताते हुए इसका खुलासा किया। उसने बताया कि वह कई बार इस प्रकार से नोट चला चुका हैऔर यह रुपया उसे बैरिया का एक युवक कमीशन पर चलाने के लिए देता है।

इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुरैना चौराहे के दुकानदार कई बार इस तरह से ठगी के शिकार हो चुके हैं। जिसको लेकर पुरैना चौराहे व आस के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img