महराजगंज कलेेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव, अशोक अध्यक्ष और भोलेनाथ महामंत्री बने

महराजगंज कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को गहमा-गहमी के बीच हुआ।

महराजगंज कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को गहमा-गहमी के बीच हुआ। इसमें अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अध्यक्ष, भोलेनाथ वरूण महामंत्री व जीतेंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। मतगणना का परिणाम आते ही निर्वाचित पदाधिकारी व समर्थक खुशी से झूम उठे। अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। अधिवक्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। 

कलक्ट्रेट बार चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए बुधवार को सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान अपराह्न तीन बजे तक चला। इसमें 100 मतदाताओं में से 93 ने मतदान किया। मतदान के बाद उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई। तीन बजे के बाद चुनाव अधिकारी रामप्रसाद एडवोकेट, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, केशव पांडेय व प्रेम प्रकाश शुक्ला की देखरेख में मतों की गणना शुरू हुई। करीब एक घंटा में ही मतगणना का परिणाम भी आ गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक प्रसाद श्रीवास्तव को 50 व ओमप्रकाश सिंह को 42 मत मिले। इस प्रकार अशोक कुमार श्रीवास्तव आठ मतों से अध्यक्ष चुने गए।

उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी श्रीप्रकाश यादव को नौ मतों से हरा दिया। इसमें जितेंद्र को 51 व श्रीप्रकाश को 41 मत मिले। महामंत्री पद के लिए भोलेनाथ वरूण ने अपने प्रतिद्वंदी कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव को एक मत से हरा दिया। इसमें भोलनाथ को 47 व कृष्ण बिहारी लाल को 46 मत मिला। शपथ ग्रहण समोराह 26 जनवरी के बाद होने की संभावना है। 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत कई निर्विरोध 
कलेक्ट्रेट बार की नई कार्यकारिणी के लिए कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री व कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कोई दूसरा उम्मीदार नहीं होने से इन पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकुर मणि त्रिपाठी, इन्द्रजीत चौरसिया, देवेश नारायण तिवारी व विक्रम सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर आनंद प्रकाश पांडेय, सत्यप्रकाश पासवान, हरिओम शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार निर्विरोध हुए। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर भी सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, नसीमुल हसन, एनुद्दीन सिद्दीकी, जगदम्बा गुप्ता, जगदीश लाल श्रीवास्तव, विजय नारायण सिंह व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अजात शत्रु सिंह, सतीशचंद्र पटेल, दीनानाथ यादव, संजय कुमार वर्मा, नरेंद्र प्रसाद पटेल, कृष्ण प्रताप शर्मा को निर्विरोध चुना गया।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img