भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के लिए पेंशन और ब्याजमुक्त कर्ज, किए ये बड़े एलान भी

सोमवार को जारी भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के कल्याण को भी ध्यान में रखा गया है।

सोमवार को जारी भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के कल्याण को भी ध्यान में रखा गया है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को 2022 तक पूरा करने की बात कहते हुए हर संभव प्रयास करने का भरोसा जताया है। किसान कल्याण नीति के तहत पिछले दिनों लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने के साथ ही कृषि सहयोगी क्षेत्रों के विकास और पर्याप्त अवसर मुहैया कराने पर ध्यान दिया गया है। 

धानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सभी किसानों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। 

सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की योजना लागू की जाएगी। 

सरकार उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि-ग्रामीण क्षेत्र में 25 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी।
किसानों को 1 से 5 वर्ष के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख रुपए तक की ऋण मिलेगी। इसमें मूल राशी के समय पर भुगतान की शर्त होगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों का जोखिम कम करने के लिए उनके स्वैच्छिक पंजीकरण का प्रावधान होगा।
कृषि उत्पादों के आयात को कम करने और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।


कुशल कृषि मूल्य श्रृंखला के लिए मजबूत भंडारण और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बनाया जाएगा।
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू किया जाएगा। 
तिलहन और अन्य कृषि उत्पादों के आत्मनिर्भरता के लिए एक नया मिशन शुरू किया जाएगा।


कृषि और प्रौद्योगिकी को साथ लाने के लिए मोबाईल आधारित प्रणाली तैयार की जाएगी।
पशुपालन, मधुमक्खी पालन और नीली क्रांति की शुरूआत मिशन के तौर पर की जाएगी।
बाजार तक किसानों बेहतर पहुंच बनाने के लिए सहकारी संसथाएं और किसान उत्पादक संगठन को सुदृढ़ किया जाएगा।


भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए तकनीक और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देगी।
युवा कृषि वैज्ञानिकों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
सब्जियों, फलों, दूध और मतस्य उत्पादों की सीधी मार्केटिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

Topics

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img