खेत में युवक का शव, हत्या की आशंका

ग्राम सभा नरकटहां नहर के करीब गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली।

पनियरा-महराजगंज। ग्राम सभा नरकटहां नहर के करीब गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। आधे शरीर को कुत्तों ने नोच कर खा लिया था। सिर्फ शरीर का ढांचा ही बचा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान 38 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ धमई के रूप में हुई। वह गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना के भमऔर टोला का रहने वाला था। लोगों ने हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक की आशंका जताई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

रविवार को नरकटहां गांव के कुछ लोग सिवान में गेहूं की कटाई कर रहे थे। अचानक उनकी नजर एक लाश पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगी। काफी देर बाद घटना के बारे में जानकारी मृतक के बडे़ भाई गुलरिया थाने के चौकीदार हरिश्चंद्र को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। 

मृतक की पत्नी सुनीता भी पहुंची। दोनों ने शव की पहचान  धर्मेंद्र उर्फ धमई के रूप में की। हरिश्चंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र क सप्ताह से घर से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थ। इसकी सूचना गुलरिहा थाने में दी गई थी। शव की हालत देखकर लोग कह रहे हैं कि एक सप्ताह पहले ही हत्या कर शव को फेंका गया होगा। जानकारी पाकर गुलरिहा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानेदार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img