चैत्र नवरात्रि 2022: नवरात्रि के नौ दिन भूल से भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा

धर्म

चैत्र के नवरात्र का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है। नवरात्रों के नौ दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि नवरात्र में माता की पूजा-अर्चना करने से देवी दुर्गा की खास कृपा होती है। इस साल चैत्र नवरात्र का त्योहार 2 अप्रेल से शुरू होकर 11 अप्रेल तक मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में सच्चे मन से अर्चना करने वालों की मनोकामना मां दुर्गा जरूर पूरी करती है। पर, इन्हीं नौ दिनों कुछ काम करने पर मनाही भी है। दरअसल, बहुत से काम ऐसे हैं जो घर की बरकत में कमी ला सकते हैं, इससे मां दुर्गा भी रुष्ठ हो जाती है। आइए आपको भी बताते हैं कि नवरात्रि के दिनों में क्या काम नहीं करना चाहिए….

भूल से भी न करें ये काम

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले जातकों को अपने दाढ़ी-मूंछ, या बाल नहीं कटवाने चहिए। यदि व्रत नहीं भी किया है लेकिन घर में यदि कलश की स्थापना की गई है तो भी परिवार के लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

नवरात्रि के दौरान घर में पूरे नौ दिन तक सात्विक भोजन बनना चाहिए, तामसिक भोजन जैसे मास-मदिरा या प्याज लहसुन से परहेज करना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि किसी जातक ने उपवास रखा है तो उसे दिन में बिल्कुल सोना नहीं चाहिए बल्कि माता की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए।

नवरात्र व्रत करने वाले जातकों नवरात्रि के दौरान चमड़े की वस्तु जैसे बेल्ट, जूते, चप्पल या पर्स आदि धारण नहीं करने चाहिए और न ही मंदिर के आसपास ऐसे कोई वस्तु रखनी चाहिए।

नवरात्रि के दौरान व्रती साधक फलाहार करते समय एक ही स्थान पर बैठकर फलाहार करें। यानी पहले दिन जिस जगह बैठकर आपने फलाहार किया था उसी स्थान पर 9 दिनों तक व्रत खोलें, अन्यथा व्रत का फल प्राप्त नहीं होगा।

चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि आपने घर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए। घर का कोई भी एक सदस्य घर में अवश्य मौजूद होना चाहिए।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img