जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है

दबंग भारत न्यूज़ : महाराजगंज एसडीएम सदर व डीएम कार्यालय के चार कर्मचारियों में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद सील हुआ कलेक्ट्रेट 48 घंटे बाद बुधवार को खुला। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनेटाइज होने के बाद केवल उन्हीं लोगों को कलक्ट्रेट में एंट्री मिली जो मास्क लगाए थे। सभी दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन शुरू करा दिया गया। आफिसर्स कालोनी को भी नगर पालिका के टैंक से सैनेटाइज किया गया
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

इस समय केवल कोरोना के एक्टिव केस 76 हैं ।
कलक्ट्रेट में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई। बचाव व रोकथाम के लिए प्रशासन मिशन मोड पर आ गया है। सभी एसडीएम, ईओ के अलावा पुलिस महकमा मास्क को अनिवार्य रूप से लगाने के लिए अभियान चलाया है। जो भी बिना मास्क के मिल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।






