सिसवा खुर्द गांव के सीवान में तेंदुए के पदचिह्न गुरुवार को दिखने से लोग दहशत में हैं ।

एक बकरी व भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना चुके तेंदुए के ताजा पदचिह्न

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज अब तक एक बकरी व भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना चुके तेंदुए के ताजा पदचिह्न गुरुवार को दिखने से लोग दहशत में हैं। खेत में तेंदुए की मौजूदगी के बाद लोग अपने घरों पर लाठी-डंडा लेकर पहरा देने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।

दो दिन पहले सिसवा खुर्द निवासी भरदुल प्रसाद अपनी बकरियों को लेकर गांव के पश्चिम दिशा में गया था। इसी बीच एक बकरी को तेंदुआ दबोच कर गन्ने के खेत मे लेकर चला गया। वहीं बुधवार की शाम को सवारे अपनी भैंसों व उनके पड़वे को चराने के लिए निकला था। तभी तेंदुए ने भैंस के एक पड़वे पर हमला कर दिया और उसे भी गन्ने के खेत में खींच ले गया। शोर मचाने पर बगल के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर तथा गांव के कुछ साहसी लोग लाठी-डंडा लेकर शोर मचाते हुए दौड़े तब तेंदुआ भैंस के बच्चे को छोड़कर भागा।

इसी बीच गुरुवार को खेतों में काम करने गए लोगों ने धान के खेत में तेंदुए के पद चिह्न को देखा। लोगों का कहना है कि तेंदुआ गन्ने के खेत से निकल कर अगल बगल के खेतों में घूम रहा है। सिसवा खुर्द के खेतों में तेंदुए के छिपे होने की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img