राहुल का मोदी से सवाल- मैंने चैलेंज किया था, आपने मुझसे राफेल पर बहस क्यों नहीं की?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के चार-पांच दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा- बेजोड़, भारत के प्रधानमंत्री पहली बार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। 

प्रेस कांफ्रेंस के बाद भी राहुल ने पीएम मोदी को ट्वीट के जरिए निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा- मोदी जी! शानदार प्रेस कांफ्रेंस। अगली बार शायद अमित शाह आपको दो सवालों के जवाब देने की इजाजत दें। बहुत खूब।

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री से कहा कि आप इतनी बड़ी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, आज मैं भी आपसे सवाल पूछना चाहता हूं। आपने मुझसे राफेल पर डिबेट क्यों नहीं किया। मैंने आपको इतने सारे चैलेंज दिए, आपने स्वीकार क्यों नहीं किया।

राहुल गांधी ने अनिल अंबानी पर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा- मुझसे आप इतने कठिन सवाल पूछते हैं न्याय योजना पर सवाल पूछते हैं। आप मोदी जी से क्यों नहीं पूछते हैं? उनसे आप उनके कपड़े और खाने पर बात करते हैं। मीडिया उनसे बालाकोट के बारे में बातें करती है।

राहुल ने उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन पर कहा, मैं दोनों दलों का सम्मान करता हूं कि उत्तर प्रदेश में दोनों दलों ने चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल, मैंने कांग्रेस की विचारधारा को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाया है।

राहुल गांधी ने कहा,  “मैंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी को आगे कर यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराना है। हमारा दूसरा मकसद राज्य में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। तीसरा, हमलोगों का मकसद विधानमसभा चुनाव जीतने का है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता मायावतीजी, मुलायमजी, ममताजी, चंद्रबाबू नायडू जी नरेंद्र मोदी सरकार को समर्थन दे रहे हैं। 

‘मोदी के पास पैसा, हमारे पास सत्य’

राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में चुनाव आयोग का पक्षपाती रवैया सामने आया है। मोदीजी जो कहना चाहते हैं वो कह सकते हैं, जबकि हमें वही बातें कहने से रोका जाता है। चुनाव के पूरे शेड्यूल को देखकर ऐसा लगता है जैसे सब कुछ नरेंद्र मोदी के प्रचार को ध्यान में रख कर तय किया गया था। भाजपा और नरेंद्र मोदी के पास ढेर सारे पैसे हैं, जबकि हमारे पास सत्य है। राहुल गांधी ने नतीजों को लेकर कहा कि 23 मई को जनता अपना फैसला सुनाएगी और उसी के आधार पर हम आगे काम करेंगे। 

Sourece :- www.amarujala.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img