Thursday, February 26, 2026

परतावल चौराहे की तीन सड़क चकाचक, चौथी बदहाल क्यों?

बदहाल सड़क से नाराजगी, लोगों ने रोपा धान

एनएच 730 के परतावल जक्शन से बस्ती को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या की बदहाली दिखाने के लिए रिमझिम बारिश के बीच युवाओं ने कोटवा गांव के सामने दलदल हो चुकी सड़क पर धान की रोपाई की। बताया कि कागजों में यह एमडीआर सड़क स्टेट हाइवे से अपग्रेड होकर राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुका है। लेकिन रत्ती भर काम नहीं हुआ है। इससे परतावल से पनियरा जाने वाले लोग इस हाइवे सड़क की बजाय गांव-गांव घूमकर आ-जा रहे हैं।

मार्च में इस मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्य का शिलाल्यास हो चुका है। लेकिन इस सड़क को छोड़ अन्य सभी जगह काम हो रहा है। लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्र बयालिस गांवा के बीच से गुजरने वाली यह सड़क लोगों के लिए आफत बन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर धान रोप युवाओं ने मांग की कि कम से कम इस सड़क को चलने लायक बना दिया जाए। कार, बाइक, साइकिल सवारों का कोटवा गांव के सामने से गुजरने पर रूंह कांप जा रहा है।

परतावल चौराहे की तीन सड़क चकाचक, चौथी बदहाल क्यों?

कोटवा गांव के विनय, मैनुद्दीन, जुनैद, सलमान, मनीष, जावेद आदि युवाओं ने परतावल-पनियरा रोड पर स्थित कोटवा गांव के सामने बीच सड़क पर धान की रोपाई किया। कहा कि परतावल चौराहे से जाने वाली गोरखपुर रोड, कप्तानगंज रोड व महराजगंज चकाचक है। लेकिन परतावल से पनियरा होकर बस्ती जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क दशकों से बदहाल है। विनय, मनीष आदि युवाओं ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का वादा आखिर परतावल-पनियरा मार्ग पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा है। अब कार्रवाई नहीं हुई तो इस सड़क के आसपास के गांवों के हजारों लोग आंदोलन करेंगे।

Hot this week

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

Topics

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading