महराजगंज जिले में छह लोगों में कोरोना पाजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है

छह कोरोना पॉजिटिव मिलने केे बाद महराजगंज के डीएम ने धर्मगुरुओंं से कही ये बात

महराजगंज जिले में छह लोगों में कोरोना पाजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान ने शनिवार को सदर कोतवाली में मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर कोरोना से बचाव व बाहर से आए लोगों की पहचान करने को लेकर विचार-विमर्श किया। कहा कि बाहर से आएं हैं तो छिपने की जरूरत नहीं है। बाहर आएं और इलाज कराकर अपना व परिवार को सुरक्षित करें। उन्होंने धर्म गुरुओं से बाहर से आए लोगों की सूचना उपलब्ध कराने की अपील की। 

डीएम ने कहा कि जिले में अब कोरोना के मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में सभी को अब और अधिक सतर्कता बचाव की जरूरत है। ऐसे लोग जो विदेश व दूसरे प्रांत से आए हैं उनकी सूचना प्रशासन को दें। तबलीगी जमात वालों की सूचना हर हाल में दी जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि वह कोरोना के खिलाफ जंग में प्रशासन के साथ हैं। अपने आसपास लोगों को भी जागरूक करेंगे। बैठक में प्रिसिपल मदरसा मोलाना मुइद्दीन कादरी, शमशुल होदा, हाजी सैफुद्दोजा, हाजी असलम खां, मौलाना मुइद्दीन, पेशीमाम, कमरूद्दीन अंसारी, हाजी खालिद मोईन आदि मौजूद रहे।

लॉकडाउन में बढ़ गई सख्ती
जिले में कोरोना पाजिटिव जमातियों के मिलने के बाद लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। पहले की तुलना में सड़कों पर पुलिस की जांच तेज हो गई है। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। शनिवार को जिले भर में पुलिस ने बिना वाजिब कारण निकले लोगों की गाड़ियों का चालान काटा।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img