काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांध कर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया।

महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांध कर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सचिव बाल विकास को संबोधित छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी एसडीएम को दिया।

संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मनरेगा मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक मिल रहा है। मानदेय में वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही है। मांग पूरी न होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना देने के लिए विवश हुई हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दस हजार मासिक करने, सुपरवाइजर पद पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर प्रोन्नत करने, उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने, 30 दिन का सवेतन चिकित्सकीय अवकाश प्रदान करने आदि की मांग भी की। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि सरकार की तरफ से कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक मानदेय में वृद्धि नहीं हुई। इससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर राजमति, नाजमा, शोभा, जावित्री, ज्ञानमती, रिया मौर्य, पुष्पा, संगीता आदि मौजूद रहीं।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img