कोरोना से लड़ रहे पुलिसवालों पर इस गांव में हुई फूलों की बारिश

श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह लॉकडाउन के गाइडलाइन को जन-जन तक

चीन से पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी महराजगंज जिले में भी दस्तक दे चुकी है। इस आपदा के समय पूरा प्रशासनिक अमला, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी दिन रात मेहनत कर जिले में इस महामारी को फैलने से रोके हुए हैं। 

साथ ही साथ कोरोना को लेकर लोगों में फैले खौफ को दूर करने में यह समझाने में सफल हो रही है कि कोरोना से सुरक्षा का सबसे बेहतर उपाय घर में रहना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। इस महामारी ने समाजिक ताना-बाना में भी बदलाव किया है। अपने बदले कार्यशैली से पुलिस कर्मियों को लेकर लोगों के मन में सम्मान की भावना पैदा हुई है। इसका असर श्यामदेउरवा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल कोटवा गांव में तब दिखा, जब लोगों ने पुलिस कर्मियों पर फूलों की बारिश की।

लॉकडाउन के गाइडलाइन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह पुलिस वैन से टीम के साथ कोटवा गांव में एनाउंस कर रहे थे। लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग घर के अंदर से बाहर दरवाजे पर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक को भरोसा दिए कि सर आप इस गांव को लेकर बेफिक्र रहिए। इस गांव का कोई भी बच्चा घर से बाहर नहीं निकल रहा है। लॉकडाउन का पूरा पालन किया जा रहा है। 

लोग यह बात समझ भी चुके हैं कि कोरोना से बचना है तो घर पर ही रहना सबसे कारगर उपाय है। इसके बाद जैसे ही प्रभारी निरीक्षक की गाड़ी आगे बढ़ी हासिम खान समेत कई लोग व उनके घरों के बच्चे छत की बालकनी से पुलिस कर्मियों के उपर फूलों की बारिश कर उनके सम्मान में कृतज्ञता का इजहार करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी इस दृश्य से अभीभूत नजर आए।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img