1621 किलोमीटर पैदल चलकर मुंबई से संतकबीरनगर पहुंचा युवक, सारा गांव रह गया हैरान

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली कला निवासी एक युवक मुम्बई से चलकर शनिवार को गांव पहुंचा। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो हड़कम्प मच गया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दी। परिजनों से मिलने से पहले ही उक्त युवक गांव के क्वारन्टीन सेंटर में कैद हो गया। युवक ने अपनो के पास पहुंचने के लिए हफ्ते भर में सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को पैर से नाप दिया। 

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली कला गांव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए वह जनवरी माह में मुंबई गया था। मुंबई के भिवंडी एरिया में एक लूम कारखाना में कार्य कर रहा था। इसी दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी। जिसके कारण लूम कारखाना बन्द हो गया। 

मालिक ने काम किये दिन के हिसाब से पैसा थमाकर जगह खाली करने की नोटिस दे दी। कुछ दिन इधर-उधर भटकर कई रातें फुटपाथ पर गुजारी। सुबह होते ही लोग इधर-उधर हटाने लगते थे। शासन-प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं कराई गई थी। दीपक ने बताया कि धीरे-धीरे सारे पैसे खत्म हो गए। शहर में नित्य क्रिया से लेकर हर जरूरत के लिए पैसा होना जरूरी है। ट्रेन बन्द थी। आने का एक मात्र सहारा पैदल ही था।
 
उसने बताया कि दृढ़ निश्चय के साथ वह चार अप्रैल की भोर में पैदल ही नासिक शहर पहुंचा। वहां से झांसी तक एक ट्रक पर बैठकर पहुंचा। इसके बाद वह पद यात्रा करते हुए देवकली कला गांव पहुंचा। जहां पहुंचते ही ग्रामीण अचरज में पड़ गए। इसकी जानकारी पिता राम ललित सिंह, माता ज्ञानधारी के अलावा पत्नी नीरू सिंह को हुई तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। मासूम बच्चे राजबीर सिंह व रंगनी सिंह को देखने से पहले ही दीपक को गांव के क्वारन्टीन सेंटर में कैद होना पड़ा। ग्राम प्रधान धनन्जय चौधरी ने इसकी सूचना त्वरित जिम्मेदार अधिकारी को देकर स्वास्थ्य परीक्षण करने की मांग की है।

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img