छात्राओं ने किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ - "मिशन शक्ति" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज  प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज की छात्राओं को यातायात पुलिस की जिम्मेदारी देते हुए शहर के प्रमुख चौराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को सुगम यातायात व्यवस्थित करने में सहयोग की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में छात्राओं को यातायात व्यवस्था सुधारने और यातायात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का मौका दिया गया। 

इसी क्रम में यातायात व्यवस्था में छात्राओं के द्वारा यातायात पुलिस के साथ वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुए यातायात को सुगम तरीके से संचालित करने की अपील की गई। ट्रैफिक पुलिस बनकर लोगों से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु कहा गया। छात्राओं के द्वारा पूरे मनोयोग से सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात व्यवस्थित करने की अपील की गई। 

इस दौरान छात्राओं द्वारा नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । लोगों से अपील की गई कि वे तय मानक से अधिक गति से वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन कभी न चलाएं, सड़क पर लगे ट्रैफिक संकेतों का पालन करें । छात्राओं द्वारा कुल 98 चालान भी किया गया।

     इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीष सिंह, पीआरओ  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पंत, नगर चौकी इंचार्ज एवं यातायात तथा पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img