महराजगंज : उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार संघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बाले खां के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया
महराजगंज : उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार संघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बाले खां के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय में वृद्धि की मांग की तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि इस महंगाई के जमाने में सरकार चौकीदारों को मात्र 1500 रुपये मानदेय दे रही है। इससे सभी चौकीदार परिवार समेत भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
- ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में
- जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
इसलिए ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय महंगाई के अनुसार दिया जाए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले चौकीदारों को आवास संग अंत्योदय कार्ड दिया जाए तथा नौकरी के दौरान मौत होने पर आश्रित की नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर शिवपूजन, दिलीप, हीरा, अनिरुद्ध, शिवराज, जमाल, राजेश, रामदुलारे, पुरुषोत्तम, रादरश, रामायन, अमरावती, केदार, सोधई, रामाश्रय आदि चौकीदार उपस्थित रहे।
Sources :- Jagran.com







