केरल कैसे लगा रहा है कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, जानें कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए क्या-क्या कर रही सरकार

केरल | निपाह और जीका जैसे वायरस से निपटने के बाद कोरोना से जंग में भी केरल मॉडल सबसे कारगर साबित हो रहा है। कुछ दिनों पहले तक सबसे अधिक मामलों से जूझ रहे राज्य ने संक्रमण की दर पर तेजी से काबू पाया है। 30 मार्च को केरल में कोरोना के 222 मामले थे, जो 4 अप्रैल तक 295 पर ही पहुंच सके। जबकि इस दौरान कुछ राज्यों में मामले दो से छह गुना तक बढ़ गए।

विशेषज्ञ बताते हैं कि केरल सरकार ने पहला मामला आने से पहले ही 26 जनवरी को कोरोना से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया था। क्वारंटाइन से लेकर आइसोलेशन और कांटेक्ट खोजने के काम के लिए 18 समितियों का गठन कर दिया था। देश में पहला मामला 30 जनवरी को केरल में आया और एक-एक करके कुल तीन हो गए। ये तीनों ही फरवरी में स्वस्थ हो गए। इसके बावजूद केरल सरकार ने सतर्कता में कमी नही आने दी।

जांच में भी केरल आगे है। पूरे देश में शुक्रवार तक 66 हजार जांच हुई इसमें से 10 हजार जांच अकेले केरल में हुई है। वहीं केरल पुणे की एक निजी लैब से रैपिड-पीसीआर किट खरीदने वाला देश का पहला राज्य है। केरल के अलावा गुजरात और कर्नाटक ने भी संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता हासिल की है।

इन कदमों से भी दर घटी

हाथ धोने की आदत
साबुन से हाथ दोने की आदत डालने केलिे सरकार ने ब्रेक द चेन कैंपने की शुरुआत की। इसमें लोगों को दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने को कहा गया। सरकार ने सार्वजिनि सत्थानों पर वॉश बेसिन लगवाए। 

अस्पतालों से जुड़े हवाईअड्डे
केरल के सभी हवाईअड्डों को जिला अस्पतालों क आपातकालीन कार्य सेवा से जोड़ा गया ह ै। किसी भी  यात्री को बुखार या कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे हवाईतुरंत हवाईअड्डे से अस्पताल भेज दिया जाता है। 

रक्तदान पर सख्ती
ब्लकबैंकों में कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए रक्त दान करने वालों को कई बार स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी जिला प्रशासन को विदेश से लौटे लोगों को रक्तदान पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

बिना जांच प्रवेश नहीं
सड़क मार्ग से राज्य में आने वाले लोगों की जांच के लिए डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों को लगाय गया है। यात्रियों के शरीर का तापमान जांचने के साथ ही उन्हें वायरस को रोकने के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। 

प्रबंधन में भी उदाहरण पेश किया

  • सोशल मीडिया पर इन कदमों ने तारीफ बटोरी
  • केरल ने मिड डे मील बच्चों तक पहुंचाने की मुहिम 15 मार्च से शुरू की। 
  • ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा की 30 से 40 फीसदी गति बढ़ाने का नियम लागू कराया। 
  • एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों को घरों में क्वारंटाइन करके रखा। 
  • संदिग्धों या विदेशों से आए लोगों को 14 दिन की बजाय 28 दिन क्वारंटाइन में रखा ताकि मरीजों की पहचान हो। 

कलेक्टर के प्रयास से कोरोना के 13 मामले रह गए
कोरोना के मामले रोज बढ़ने से आज पूरी दुनिया डरी हुई है। ऐसे में एक अच्छी खबर केरल के पथनमथिट्टा जिले से आई है। जिला कलेक्टर पीबी नूह के प्रयास से यहां कोरोना के मामले अब घटकर 13 रह गए हैं। प्रसिद्ध सबरीमामला मंदिर के लिए प्रख्यात पथनमथिट्टा में इटली से आए एक परिवार से संक्रमण फैला था। मुख्यमंत्री पिनराई विजय के मुताबिक, पथनमथिट्टा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हॉटस्पॉट लिस्ट में था लेकिन नूह के प्रयासों ने जिले का नाम लिस्ट से हटा दिया। 

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img