17 से 19 मई तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपन्देही जिले के भैरहवा कस्टम कार्यालय में भारत और नेपाल के उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही घुसपैठ एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक के संबंध में चर्चा की गई। तय किया गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान 17 मई की रात 10 बजे से 19 मई को मतदान संपन्न होने तक सीमा सील रहेगी। 

नेपाल के रूपन्देही जिले के भैरहवा कस्टम कार्यालय के सभागार में बुधवार को अपराह्न तीन बजे भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों देशों के एसएसबी व कस्टम अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान रूपन्देही जिले के डीएम उदय बहादुर राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान सरहद पर शांति और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। बैठक के बाद डीएम अमरनाथ उपाध्याय और एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि यह उच्चस्तरीय बैठक थी।

नेपाल से शराब की तस्करी रोकने और अराजक तत्वों के आने जाने पर रोक, सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित अन्य मसलों पर चर्चा हुई। चुनाव के दौरान जनपद की सभी सीमाएं 17 मई की रात 10 बजे से 19 मई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने तक सील रहेंगी। यात्रियों, मरीजों, एंबुलेंस, बारातियों व विदेशी पर्यटकों को पहचान पत्र दिखाने के बाद आने जाने की छूट रहेगी। बैठक में सीडीओ पवन अग्रवाल, एसएसबी कमांडेंट अजित सिंह राठौर, उप सेनानायक अनुलेस कुमार, एसडीएम नौतनवां जसबीर सिंह, कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह, योगेश शर्मा, कोतवाल विजय राज सिंह और नेपाल की तरफ से कमांडेंट रूपन्देही बसंत कुमार बोगटी, कस्टम चीफ भैरहवा कमल कुमार भट्टराई, डीएसपी भैरहवा गोविंद कुमार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, इंस्पेक्टर बेलहिया कमल बेलवासे आदि मौजूद रहे। 

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img