रहस्यमय परिस्थिति में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, चक्काजाम

मेडिकल स्टोर संचालक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत से आक्रोशित परिजन

महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेउरी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार की शाम छह बजे परतावल चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण संचालक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे।

अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के घंटों समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। परतावल नहर के पास स्थित मुरारी चौराहे पर पचदेउरी के रहने वाले रामसकल दवा की दुकान चलाते थे। मंगलवार की देर रात वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर के बाद वह नहर के किनारे घायल मिले तो राहगीरों ने उनके परिजनों को सूचित किया। परतावल में प्राथमिक इलाज के उपरांत उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। बुधवार की शाम शव को लेकर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात हत्यारों पर मुकदमा दर्ज करने में पुलिस द्वारा लापरवाही करने की बात कह परतावल चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सत्यम मिश्रा व पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जिस पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने इस शर्त पर अपना जाम समाप्त किया कि पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करेगी । रात 8:30 बजे जाम समाप्त होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। भीड़ हटने के बाद आवागमन शुरू हो सका।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img