
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज जिला कारागार के जेलर अरविन्द श्रीवास्तव के सेवा काल में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर एक और सुनहरी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। उनको डीजी/पुलिस महानिरीक्षक कारागार के प्रशंसा चिह्न सम्मान से नवाजा जाएगा।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
इसके लिए मुख्यालय कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश से आदेश जारी हो गया है। खास बात यह है कि इस प्रशंसा पत्र के लिए प्रदेश के जेलरों में से केवल दस जेलरों को उनके सराहनीय व विशिष्ट योगदान के लिए चयनित किया गया है। इनमें महराजगंज जिला कारागार के जेलर अरविन्द श्रीवास्तव का भी नाम शामिल हैं।
मुख्यालय से जारी आदेश के बाद प्रशंसा पत्र और चिह्न डीआईजी कारागार कार्यालय तक विशेष वाहक से पहुंच जाएगा। उसके बाद जिला कारागार आएगा। स्वतंत्रता दिवस पर जेलर अरविन्द श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। मूलत: बलिया जिले के रहने वाले अरविन्द श्रीवास्तव दो वर्ष पहले जिला कारागार में जेलर पद पर तैनात हुए। उनका कहना है कि कोशिश यही रहती है कि जेल में बंदियों को कोई शिकायत नहीं रहे।






