वायु सेना ने कहा है कि फिल्म के कुछ दृश्यों में वायु सेना की छवि इस तरह की दिखाई गई है

दबंग भारत न्यूज़ :- वायु सेना ने नेटफिल्क्स पर रिलीज होने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में उसकी गलत छवि दिखाने की शिकायत करते हुए केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को पत्र लिखा है। वायु सेना ने पत्र में कहा है कि फिल्म में एक संगठन के रूप में वायु सेना की कार्य संस्कृति को गलत ढंग से पेश किया गया है जो चिंता का विषय है।
- सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट
- आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।
- कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
- महराजगंज जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रविवार को बड़ा चेकिंग अभियान
- देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था
इसी बात को लेकर उसने प्रमाणन बोर्ड में शिकायत की है। उसने कहा है कि फिल्म के कुछ दृश्यों में वायु सेना की छवि इस तरह की दिखाई गई है जिससे लगता है कि संस्थान में महिलाओं के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता।
वायु सेना की ओर से कहा गया है कि संगठन में महिलाओं और पुरूष कर्मचारियों में भेद नहीं किया जाता और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं। यह फिल्म वायु सेना की जांबाज पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर बनायी गई है। गुंजन सक्सेना को कारगिल लड़ाई के दौरान असाधारण साहस और वीरता के लिए शौर्य वीर पुरस्कार से नवाजा गया था।






