मोदी 2.0 का पहला बजट: क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता ।

नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के काम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की।

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर दिया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के काम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की।

इस बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने दोनों पर एक रुपये की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल एक रुपये महंगे हो जाएंगे। साथ ही सरकार ने सोने के इंपोर्ट पर ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 12.5 प्रतिशत किया है और सोने के आयात शुल्क पर 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

इनकी बढ़ी कीमतें

बजट में पेट्रोल, डीजल और सोने के साथ आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्क बढ़ाया है। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स सिंथेटिर रबर, पीवीसी और टाइल्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, तंबाकू उत्पादों पर भी शुल्क बढ़ाया गया है, जिसके बाद उनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषणों पर भी लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं बजट 2019 में ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस उत्पाद, मूल धातु के फिटिंग्स, फ्रेम और सामान, एयर कंडीशनर, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

ये हुए सस्ते

इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर जीएसटी की दरों को घटा कर 12 से 5 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने में लिये गए लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। साथ ही बजट में होम लोन सस्ते होंगे। सरकार 45 लाख तक के घर पर साढ़े तीन लाख रुपये की छूट देगी।

वहीं साबुन, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, डिटरजेंट वाशिंग पाउडर, बिजली का घरेलू सामानों पंखे, लैम्प, ब्रीफकेस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के अलावा गद्दा, बिस्तर, चश्मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्ता, मियोनीज, धूपबत्ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन, ऊन और ऊनी धागों की कीमतों में कटौती की गई है, जिसके बाद इन्हें खरीदना और सस्ता हो जाएगा। 

बजट 2019  कहां मिली राहत और कहां बढ़ा बोझ
सस्तामहंगा
डिफेंस इक्विपमेंट्समार्बल
इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहन पार्ट्सवीडियो रिकॉर्डर
धूपबत्ती, चश्मों के फ्रेम, बोतल कंटेनरऑटो पार्ट्स
होम लोनसीसीटीवी कैमरा
साबुन, शैंपू और हेयर ऑयलमेटल फिटिंग
टूथपेस्ट और वाशिंग पाउडरआयातित किताबें
ब्रीफकेस, यात्री बैगसोना, चांदी के आभूषण
बर्तन, पास्ता, मियोनीज, नमकीन सूखा नारियलटाइल्स
सैनेटरी नैपकिन, ऊन और ऊनी धागेपेट्रोल-डीजल

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img