रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने दे दिए थे संकेत

दबंग भारत न्यूज़ : महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन को जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि दफ्तरों में सीमित स्टाफ के साथ कामकाज किया जाएगा. पहले ही खबर आ गई थी कि 30 जून के बाद राज्य में लॉकडाउन लागू तो रहेगा लेकिन इसमें कुछ शर्तों में ढ़ील देने की बात कही गई थी.
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने दे दिए थे संकेत
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कह दिया था कि 30 जून के बाद भी राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा, लेकिन इसमें धीरे-धीरे ढ़ील भी दी जाएगी. प्रदेश के हालातों को देखते हुए उन्हें अनलॉकिंग के लिए बेहद सावधानी बरतनी होगी.
कल मुख्यमंत्री ने कहा था कि “ऐसा मत सोचिए कि 30 जून के बाद अचानक सबकुछ पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगा. मेरी आप सभी से अपील है कि घर पर ही रहें. जब तक बहुत ज़रूरी न हो भीड़ भाड़ वाली जगह पर मत जाए. धीरे-धीरे हम अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें इसमें काफी सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, ये लोगों पर निर्भर है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या नहीं






