UP के बाद एमपी, उत्तराखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे मायावती-अखिलेश, कांग्रेस से दूरी कायम

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में भी SP-BSP का गठबंधन, सीटों के बंटवारा में बसपा हावी

उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी एकसाथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी.

इस गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी महज तीन सीटों- बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो सीट पर चुनाव लड़ेगी. बाकी सभी सीटों पर बसपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे. उधर उत्तराखंड में सपा के खाते में एक सीट गई है. गठबंधन के तहत सपा गढ़वाल (पौड़ी) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी. शेष चार सीटों पर बसपा उम्मीदवार मैदान में होंगे.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, समाजवादी 37 सीटों पर तो बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल को भी तीन सीटें दी गई हैं. वहीं कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में गठबंधन कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगा.

बता दें हाल ही में संपन्न हुए मधुआ प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एक सीट और बहुजन समाज पार्टी को दो सीट पर जीत हासिल हुई थी. विधानसभा चुनाव में दोनों ही दल अलग-अलग लड़े थे. कई सीटों पर सपा-बसपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस की गणित को खराब किया था. दिलचस्प बात ये है कि मध्य प्रदेश में दोनों ही दलों ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया है, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को दूर ही रखा गया है.

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img