कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में सुप्रिया श्रीनेत के लिए सभा की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में सुप्रिया श्रीनेत के लिए सभा की। मंच पर आते ही उन्होंने कहा-शहीद पंकज त्रिपाठी की धरती और सांसद हर्षवर्धन की कर्मभूमि का मैं नमन करती हूं। आज मैं आप सभी के बीच खुद को पाकर गर्व महसूस कर रही हूं। क्रांतिकारी शिब्बन लाल सक्सेना की इस धरती से पूर्वांचल में एक नई क्रांति का संचार होगा और पूरे देश में बदलाव होगा। भाजपा ने गरीबों पर सितम ढाया। रोजगार घटाया और पलायन बढ़ाया। महले मनरेगा में पर्याप्त काम और मजदूरी भी आसानी से मिल जाती थी। लेकिन भाजपा ने मनरेगा मजदूरों को ही काम से वंचित कर दिया। काम ठेकेदारों को सौंप जेसीबी से कराया जा रहा है। हम वादा करते हैं कि कांग्रेस की सरकार बनते ही मनरेगा के तहत भरपूर काम मिलेगा। भुगतान भी तीन दिनों के भीतर होगा। किसान, नौजवान व महिला हितों की विरोधी सरकार को कांग्रेस ही सबक सिखाएगी।
- Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success
- Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses
- Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies
- Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel
- The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram
प्रियंका गांधी ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा। बोलीं कि भाजपा को सत्ता से बेदखल सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। चुनाव बात गठबंधन का कहीं पता नहीं चलेगा। संबोधन को अगे बढ़ाते हुए उन्होंने निवर्तमान सांसद पंकज चौधरी पर निशाना साधा। बोलीं कि हम जानना चाहेंगे कि यहां के सांसद ने पिछले 25 सालों से क्या काम किया। 2014 में किए गए कौन से वादे पूरे किए। उन्होंने और उनकी भाजपा पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ मतदाताओं को छला। भाजपा के प्रधानमंत्री व नेता सिर्फ प्रचार में लगे हैं। वह कहते हैं-‘बिजली बिल पर चली तलवार, एक बार फिर मोदी सरकार।’ मैं पूछना चाहती हूं कि क्या इस नारे में कोई सच्चाई है। जिस बिजली बिल से आपकी जेब पर डाका डाला जा रहा है उसी बिल को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है। बिजली कम देकर बिल अधिक का वसूला जा रहा है। अभी अमेठी में मुझे एक किसान ने दिखाया कि 35 हजार बिजली बिल आया। तो क्या यही तलवार सरकार ने बिजली बिल पर चलाई है। असल में भाजपा सरकार खोखली सरकार है। केंद्र सरकार की नीयत ही नहीं ठीक है। इनके सारे वादे ही झूठे हैं।
केंद्र व प्रदेश में भी भाजपा, फिर भी विकास नहीं
प्रियंका ने कहा कि अभी केंद्र व प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। सोच सही होती तो महराजगंज का तिव्र विकास होता। लेकिन वह क्या करें। उनकी योजनाएं ही खोखली हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र और प्रदेश में भी सरकार होने के बाद भी जिले का विकास ही नहीं हुआ। आखिर अब उन्हें विकास के लिए कौन सा मौका चाहिए।
भाजपा ने तो किसानों को भी नहीं बख्शा
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा ने तो किसानों को भी नहीं बख्शा। वादा किया कि आय दोगुनी करेंगे। लेकिन बोरी से चुपके से पांच किलो खाद ही चुरा ली। किसानों के बारे में इनके पास न सोच है और न ही सही नीयत। यही कारण है कि आज किसान कर्ज में डूब गए हैं। जिले की चार में से तीन चीनी मिलें बंद हैं। किसानों का करोड़ों गन्ना मूल्य बकाया है। लेकिन सरकार के पास किसानों के आंसू पोछने का वक्त नहीं है।
किसान बीमा से भाजपा की दोस्त कंपनियां मालामाल हो गईं
प्रियंका ने कहा कि किसानों से झूठा वादा कर फसल का बीमा भाजपा ने कराया। लेकिन किसानों को बीमा का लाभ ही नहीं दिया। उसी बीमा के पैसे से भाजपा ने अपनी दोस्त कंपनियों को मालामाल कर दिया। आज वही भाजपा के दोस्त किसानों का पैसा लेकर विदेश भाग गए। लेकिन भाजपा को किसानों की जरा भी चिंता नहीं हुई।
सत्ता के लिए समाज को जति व धर्म में बांट दिया
भाजपा से जब भी विकास की बात होती है तो वह मुद्दों को भटकाती है। धर्म व जाति के नाम पर समाज को बांटती है। लोगों को गुमराह कर ही उसने सत्ता हासिल की। यह मजबूत नहीं, मगरूर और कमजोर सरकार है| इस सरकार से मुक्ति पाना जरूरी है। भाजपा लोकतंत्रीय संस्थाओं को कमजोर करती है। जनता की आवाज दबाती है। प्रधानमंत्री में हिम्मत नहीं कि पांच सालों का काम गिना दें। किसानों की बात जो नहीं सुन सकता उसे प्रधानमंत्री बने रहने का अधिकार ही नहीं है।
चुनाव आते ही दिखाते हैं पाकिस्तान का डर
प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। बोलीं कि चुनाव आते ही वह पाकिस्तान का डर दिखाते हैं। लेकिन चुनाव बाद बिरयानी खाने पाकिस्तान पहुंच जाते हैं। खुद की मजबूती के लिए उन्होंने चुनाव आयोग तक को भी कमजोर कर दिया। लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज को जनता के पक्ष में उठती रहेगी।
हम जो कहेंगे उसे करेंगे
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे करके दिखाती भी है। कर्जमाफी योजना से बेहतर कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। उसी तरह से हम न्याय योजना के तहत हर गरीब के खाते में सालाना 72 हजार रुपये देंगे। इस वादे को हर कीमत पर पूरा करेंगे।
देश का चुनाव है, सोचकर मतदान करिए
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह बड़ा चुनाव है। देश के अस्तित्व का चुनाव है। इसे बारीकी से समझिए। सभी दलों को परखिए। देखिए कि कौन सा प्रत्याशी कैसा है। कौन आपकी आवाज उठा सकता है। उसके बाद मतदान करिए। क्या आप भाजपा पर भरोसा कर सकते हैं। उसने रोजगार नहीं दिया। विदेशों में जमा काला धान भी नहीं ला सकी। युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया। आप जागरूक बनिए और कांग्रेस को चुनिए।
जनता की आवाज है कांग्रेसी घोषणापत्र
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने बड़े मंथन के बाद घोषणापत्र तैयार किया है। यह आम जनता की आवाज है। उन्हीं के विचारों को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। घोषणापत्र में जो भी है उसे हम पूरा करेंगे। कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी, जिसमें सभी वर्गों के लोग खुशहाल होंगे।
युवा तीन साल तक बिना किसी परमिट के चला सकते हैं उद्योग
युवाओं को लुभाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे। तीन साल तक युवाओं को बिना किसी कागजी कोरमपूर्ति के उद्योग चलाने की अनुमति दी जाएगी। इससे स्वरोजगार बढ़ेगा और युवा आत्मनिर्भर होंगे।
किसानों के लिए होगा अलग से बजट
सरल जीएसटी के साथ ही उन्होंने व्यापारियों को साधा। किसानों तक भी अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। प्रियंका बोलीं कि कांग्रेस सरकार में किसानों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके लिए बकायदे अलग से बजट लाया जाएगा, जिसमें सिर्फ और सिर्फ किसानों के हित की बात होगी।
महराजगंज में खुलेगा फूड पार्क
किसानों की आय बढ़ाने का भी फार्मूला प्रियंका सुझा गईं। उन्होंने कहा कि जिले में फूड पार्क बनाएंगे। इससे किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्हें उपज का वाजिब दाम मिलेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मंच पर दिखा पूरा मणि कुनबा
प्रियंका के मंच पर सबसे खास मणि परिवार की उपस्थित रही। अमरमणि त्रिपाठी के चाचा पूर्व मंत्री श्यामनरायण तिवारी, बड़ी बेटी तनुश्री, छोटी अलंकृता मणि और अजीत मणि के पुत्र ने अपनी उपस्थिति से एक नए राजनीतिक समीकरण का संदेश दिया। प्रियंका गांधी दोनों बहनों से मिलीं और रिफ्रेशमेंट रूम में बात भी कीं। इस दौना तलत अजीज, जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, विरेंद्र चौधरी प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
जन सभा में खास-खास
-संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण
-सभी सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज की सुविधा निशुल्क
-रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की समस्या होगी दूर
Source :- www.livehindustan.com
