घुघली क्षेत्र के चैनपुर और खंडेशर गांव के मकानों में शुक्रवार देर रात हाई वोल्टेज करंट उतर गया।
घुघली क्षेत्र के चैनपुर और खंडेशर गांव के मकानों में शुक्रवार देर रात हाई वोल्टेज करंट उतर गया। इससे कई घरों में लगे बिजली उपकरण जल गए। खंडेसर निवासी मजहर अंसारी, नसरुद्दीन, पप्पू सिंह, संतोष विश्वकर्मा और सिराजुद्दीन ने बताया कि हाई वोल्टेज करंट आने से पंखा और कूलर जलने के साथ बल्ब तेज आवाज कर टूट गए।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
चैनपुर निवासी सुरेश दुबे, सुखदेव चौधरी, अभिषेक तिवारी और पप्पू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात तेज आवाज के साथ जब बल्ब टूटने लगे तो परिवार के सभी सदस्य डर गए। मेन सप्लाई से जब तक घर की बिजली कट की जाती तब तक कूलर, पंखा और टुल्लू पंप जल गए। गांव के उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन हाई वोल्टेज से विद्युत उपकरण जल जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर को ठीक कर गांव की बिजली सप्लाई सामान्य करने के लिए कई बार आवेदन किया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के जेई पीएन मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल कर ट्रांसफार्मर ठीक करा दिया जाएगा।
Source :- www.livehindustan.com






