पुस्तकालय भवन पर अनुदेशकों का धरना |

अनुदेशकों ने किया साक्षात्कार का बहिष्कार

महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के बुलावे पर जिला मुख्यालय पहुंचे अंशकालिक अनुदेशकों ने सोमवार को साक्षात्कार का बहिष्कार किया। अनुदेशकों ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत उनका नवीनीकरण किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा। अनुदेशकों ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में नवीनीकरण के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नवीनीकरण कर दिया गया है। 

महराजगंज जिले में नवीनीकरण के लिए बीएसए द्वारा अनुमोदन के लिए फाइल डीएम के पास लगाई गई थी जिस पर डीएम द्वारा साक्षात्कार कराने का फरमान जारी किया गया। साक्षात्कार में भाग न लेने वाले अनुदेशकों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी तो उन्होंने डीएम को नवीनीकरण के लिए निर्देशित किया। इसके बाद बीएसए द्वारा पत्र जारी कर उन्हें राजकीय पुस्तकालय बुलाया गया। सभी अनुदेशक सोमवार को वहां पहुंचे तो पता चला कि साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार की बात सुन अनुदेशक उग्र हो गए तथा उसका बहिष्कार करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष वरुण पटेल ने कहा कि जब तक शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत उनका नवीनीकरण नहीं किया जाएगा उनका विरोध जारी रहेगा। राकेश पटेल, जितेंद्र शर्मा, बैजनाथ यादव, राजू वर्मा, अरूण श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अनुदेशक तैनात रहे। उधर, नवीनीकरण के प्रकरण में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक से मोबाइल पर बात की। उन्होंने अनुदेशकों की समस्या का त्वरित निराकरण कराने की बात कही |

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img