महिला समेत छह आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

महराजगंज: घुघली क्षेत्र के बरवां चमईनिया निवासी जंग बहादुर राय हत्याकांड में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।

महराजगंज: घुघली क्षेत्र के बरवां चमईनिया निवासी जंग बहादुर राय हत्याकांड में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक के बेटे सत्यजीत राय की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। वारदात के दूसरे दिन भी गांव में तनाव बना रहा।

रविवार शाम बरवां चमईनिया निवासी जंग बहादुर राय गांव की रहने वाली शाहजहां पत्नी अहमद के दरवाजे पर सूद का रुपया लेने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोपित अहमद, पत्नी शाहजहां और बच्चों के साथ जंगबहादुर पर लाठी, डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल जंगबहादुर को सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अहमद, शाहजहां खातून पत्नी अहमद, इस्तियाक, समसुल, समरूल व फिरोज पुत्रगण अहमद के खिलाफ बलवा, गैर इरादतन हत्या, गोलबंद होकर अपराध करना, धमकी व 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। शाहजहां व फिरोज पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों से पूछताछ हो रही हैं।

बीच-बचाव से बच जाती जान

दस हजार रुपये के लिए जंग बहादुर की हत्या से गांव के लोग हैरान हैं। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई कि वारदात के समय गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने अगर बीच बचाव किया होता तो जंग बहादुर की जान बच सकती थी। विवाद शुरू होते ही आरोपित जंग बहादुर को बागीचे में खींच ले गए। शोर सुनकर ग्रामीण भी वहा पहुंचे। भीड़ एकत्रित देख अरोपित जंग बहादुर को घर में खींच ले गए और वारदात को अंजाम दिया। मकान का ताला तोड़कर पुलिस ने जंगबहादुर को बाहर निकाला।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img