प्रबन्धक सुनील मणि त्रिपाठी ने बच्चों के 3 माह का फीस माफ कर दिया

भिटौली/ महराजगंज
घुघली विकास खंड के डॉ राम यतन समाज कल्याण शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी, महराजगंज के प्रबन्धक सुनील मणि त्रिपाठी ने बच्चों के 3 माह का फीस माफ कर दिया। इस बात की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ई० सच्चिदानन्द जायसवाल ने दिया। उन्होंने यह बताया कि इस कोरोना महामारी में अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए सभी बच्चों के 3 माह (अप्रैल, मई और जून ) की फीस को माफ़ करने का फैसला लिया गया है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
इस खबर को सुनकर विद्यालय के छात्र/छात्रा एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।ये भिटौली क्षेत्र का यह एकमात्र विद्यालय है जिसने फीस माफी की ये पहले पहल की है।अशोक ,अयूब, ग्रिजेश, समसुद्दिन,राजू, त्रिपुरारी, आदि सभी अभिभावकों ने इस पहल की बहुत सराहना की और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।






