शिक्षक भर्ती पर रोक लगने से मायूस हुए अभ्यर्थी

69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत बुधवार से प्रारंभ हुई काउंसलिंग पर रोक लग गई है

महराजगंज : 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत बुधवार से प्रारंभ हुई काउंसलिंग पर रोक लग गई है। विभाग ने काउंसलिंग के लिए कुल सात काउंटर बनाए थे, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही रोक लगने की जानकारी मिली तो काउंसलिंग रोक दी गई।

चिलचिलाती धूप में खड़े अभ्यर्थी निराश हो गए। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की देखरेख में सात काउंटर का संचालन किया जा रहा था। बुधवार की सुबह से ही डायट परिसर में आवेदकों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक बड़ी संख्या में आवेदक डायट पहुंच गए थे। दोपहर बाद जैसे ही सूचना आई कि भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है, सभी आवेदक मायूस हो गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बुधवार को काउंसलिंग शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद उच्च न्यायालय द्वारा काउंसलिंग को रोके जाने के निर्देश के उपरांत प्रक्रिया रोक दी गई है। अग्रिम आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img