अखिलेश सिंह को सपा से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

लंबे इंतजार के बाद अंतत समाजवादी पार्टी ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

महराजगंज: लंबे इंतजार के बाद अंतत: समाजवादी पार्टी ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। माह भर से चल रही सियासी उठापटक और दांव-पेंच के बीच जब अखिलेश सिंह को सपा से प्रत्याशी घोषित होने की सूचना मिली तो समर्थकों ने जगह-जगह एकत्र होकर खुशी का इजहार किया।

बताते चलें कि सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में गई है। पार्टी से टिकट के लिए आधा दर्जन कद्दावर नेता लाइन लगाए हुए थे। दूसरे दलों नेता भी टिकट की आस में जोर आजमाइश कर रहे थे, लेकिन अंतत: बाजी पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के हाथ लगी। रविवार सुबह से ही सभी नेता लखनऊ दरबार में टिकट की प्रत्याशा में लगे रहे। यहां महराजगंज में भी दिन भर समर्थकों द्वारा यह जानने का प्रयास किया जाता रहा कि पार्टी ने टिकट किसको दिया है।

देर शाम जैसे ही सूत्रों के हवाले से खबर छनकर आने लगी समर्थकों ने खुशी का इजहार करने में देर नहीं लगाई। नौतनवा कार्यालय के अनुसार नौतनवा स्थित कुंवर आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई । इस दौरान मुन्नू लाल श्रीवास्तव, महेश सिंह, दिनेश सिंह, अमित यादव, दयाराम जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, राजेंद्र पासवान, कौलेश्वर प्रधान, विनय मिश्रा, सोनू, प्रशांत, विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img