UP की 13 सीटों पर मतदान जारी, शाम पांच बजे तक 45.08% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है। इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव समेत कई सियासी दिग्गजों समेत 152 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य तय होगा। प्रदेश में चौथे चरण के लिए सोमवार को 13 लोकसभा सीटों शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर के लिये वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि इस चरण के साथ ही निघासन विधानसभा का उपचुनाव भी होगा। इसमें कुल तीन लाख 35 हजार 987 मतदाता कुल सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चौथे चरण में एक करोड़ 30 लाख 83 हजार 421 पुरुष तथा एक करोड़ 10 लाख 22 हजार 629 महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 41 लाख 784 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 17011 केन्द्र तथा 27516 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें से 4014 मतदेय स्थल संवेदनशील श्रेणी में रखे गये हैं। मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिये 3459 माइक्रो ऑब्जर्वर, 2298 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 293 जोनल मजिस्ट्रेट, 308 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 13 सामान्य प्रेक्षक, सात पुलिस प्रेक्षक, 13 व्यय प्रेक्षक तथा 67 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये हैं।

इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, उत्तर प्रदेश के मौजूदा कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में इस चरण में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img