महराजगंज: तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज जिले में सिसवां बाजार क्षेत्र के गेड़हरुआ वन चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली में घास काटने गए दो व्यक्तियों को जंगल से भटक कर आए तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।अगल-बगल खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने तेंदुए को लाठी डंडो से भगाया तो तेंदुआ नरकट के झाड़ में जा छुपा। इसकी सूचना गांव के लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी निचलौल को दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर वन दरोगा, वन रक्षक सहित अन्य कर्मियों को भेजा। वहीं महराजगंज सीमा से सटे कुशीनगर जनपद से भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में है।

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली निवासी केदार (60), पटखौली निवासी जफरेली 40 पालतू पशुओं के लिए गांव के पूरब की तरफ से होकर निकली छोटी गंडक नदी के तरफ घास काटने के लिए गए हुए थे। घास काट रहे केदार के ऊपर अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। जिससे उनके हाथ व पेट सहित कई हिस्सों में चोट लग गई। जिसके बाद केदार ने शोर मचाना शुरू किया तो अगल-बगल खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ा।इसके बाद तेंदुआ नदी किनारे स्थित नरकट के झाड़ में जा छिपा। थोड़ी ही देर बाद नदी को पूरब की तरफ महराजगंज सीमा से सटे कुशीनगर जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा भेड़ी जंगल निवासी सुकई 48 भी अपने खेत में काम कर रहे थे। जिनको तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह से भाग कर सभी लोग गांव में पहुंचे और इसकी जानकारी निचलौल वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी को दी। वही सूचना पाकर गांव के विनोद गिरी गांव के लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ने के लिए तलाश करने में जुट गए।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर वन दरोगा प्रेम लाल, अवधेश कुमार मौर्य, वन रक्षक मार्कण्डेय पांडेय व राहुल कुमार सहित अन्य को भेजा। वहीं बगल के जनपद कुशीनगर से भी वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में जुट गए।

वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के हमले की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं सभी लोगों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img