जिले में यूरिया का संकट गहराया, मचा हाहाकार

महराजगंज : जिले में यूरिया का संकट गहराने से हाहाकार मच गया है। साधन सहकारी समितियां ड्राई हो चुकी हैं और किसान खाद के लिए गांव से लेकर शहर तक का चक्कर लगा रहे हैं पर खाद नहीं मिल रही है।

महराजगंज : जिले में यूरिया का संकट गहराने से हाहाकार मच गया है। साधन सहकारी समितियां ड्राई हो चुकी हैं और किसान खाद के लिए गांव से लेकर शहर तक का चक्कर लगा रहे हैं पर खाद नहीं मिल रही है। सात दिन बाद मंगलवार को दोपहर में शहर में स्थित इफको केंद्र पर यूरिया आई तो किसान उमड़ पड़े हालांकि 113 किसानों को ही यूरिया मिल सकी जबकि 400 से अधिक किसानों को निराश लौटना पड़ा। जिले में रवि विपणन वर्ष में पौने दो लाख हेक्टेअर खेत की बोआई हुई है। अच्छी पैदावार के लिए खेत की दो बार ¨सचाई होती है और दो बार यूरिया डाली जाती है।

दो बार में 49000 एमटी यूरिया की व्यवस्था प्रशासन को करानी थी लेकिन प्रशासन अब तक 20000 एमटी की ही व्यवस्था करा सका। यही कारण है कि पहली ¨सचाई के समय बाद ही जिले में यूरिया का संकट उत्पन्न हुआ जो दूसरी ¨सचाई के बाद भी बरकरार है। किसानों को वर्तमान समय में 29000 एमटी यूरिया की जरूरत है पर दो दिनों में सिर्फ 800 एमटी यूरिया ही जिले में आई पर अब तक साधन सहकारी समितियों पर नहीं पहुंची। अगर सप्ताह भीतर मांग के अनुसार प्रशासन ने यूरिया की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई तो पैदावार मारी जाएगी। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर में यूरिया की रेक आ गई है। दो दिनों में 800 एमटी खाद जिले पर आई है। तीन दिन में शेष यूरिया भी आ जाएगी और किसानों को संकट से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि 45 किलो वाली बोरी यूरिया अब 266 रुपये में व 50 किलो वाली बोरी 295 रुपये में किसानों को मिलेगी। इससे अधिक कीमत लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sources :- jagran.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img