फैक्ट्रियां और होटल बंद होने से मजदूरों के लिए संकट उत्पन्न हो गया है।
सोनौली। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन के बाद दिल्ली सहित नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव की सभी फैक्ट्रियां और होटल बंद होने से मजदूरों के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। काम बंद होने के बाद लोग घर जाने पर मजबूर हो गए हैं। शनिवार की शाम सोनौली डिपो से गोरखपुर रवाना हुई डिपो की छह बसों में दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे यात्रियों को सोनौली लाया गया, जिसमें नेपाल के भी 22 यात्री शामिल हैं। उन्हें नेपाल सरकार ने नेपाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। सभी सरहद के पास सड़क पर वक्त काट रहे हैं।
एआरएम सीके भाष्कर ने बताया कि गोरखपुर से सोनौली के बीच के यात्री दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे, जिन्हें प्रशासन की अनुमति के बाद गंतव्य तक पहुंचा दिया गया। नेपाल के नागरिकों को सीमा तक छोड़ दिया गया है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
नेपाल प्रशासन को कराया अवगत
दिल्ली से सोनौली पहुंचे नेपाल जाने के लिए 22 नेपाली नागरिकों के सीमा पर रोके जाने की सूचना के बाद सोनौली पहुंचे एसडीएम नौतनवां जसधीर सिह यादव ने नेपाल प्रशासन से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नेपाली यात्री भारत में रुकने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, जिसकी सूचना नेपाल के अधिकारियों को दी गई है। 14 दिन क्वारंटीन में रखने पर वार्ता चल रही है।






