महराजगंज में हुई बारिश, मौसम बना सुहाना

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज शुक्रवार को बारिश से शहर के इंटरलाकिंग व वार्डों में जलजमाव हो गया। इससे शहरवासियों के साथ राहगीरों की सांसत हो गई। हालांकि नगर पालिका प्रशासन पम्पिंग सेट से वार्डों में पानी निकासी में जुटा रहा। शहर के वार्डों में पानी निकासी के लिए बनी नालियों को मुख्य नाला से जोड़ा गया है।
- चेयरमैन प्रतिनिधि ने कराई नगर पंचायत परतावल में स्थित कर्बला मैदान की साफ़ सफ़ाई
- केले की फसल नष्ट कर दिया जान से मारने की धमकी
- नवागत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने किया कार्यभार ग्रहण
- अवैध ढंग से पोखरी में खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा
- वार्षिक परीक्षा मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरे
लेकिन शहर के बीच आबादी से निकली एनएच-730 चौड़ीकरण कार्य में मुख्य नाला को तोड़ दिया गया है। इससे वार्डों का पानी निकासी नहीं हो रही है। शुक्रवार की भोर से शुरू हुई बारिश से शहर के फरेंदा रोड के सर्विस लेन के अलावा राजीवनगर, आबकारी, पीडब्ल्यूडी, सीएमओ कार्यालय, रोडवेज परिसर, विस्मिलनगर, शास्त्रीनगर, आजादनगर, पड़री और सुभाषनगर में जलजलाव में हो गया। नगर पालिका प्रशासन पम्पिंग सेट से वार्डों से पानी निकासी में जुटा रहा, लेकिन शाम तक पानी निकासी नही किया जा सका।
महराजगंज। सावन के पांचवें दिन झूमके बदरा बरसे। इस बारिश से जहां धान के खेत हरे-भरे हो गए। वहीं किसानों के चेहरे पर हरियाली लौट आई है। सावन के बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश जारी रहा