शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार ईद को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की गयी

महाराजगंज: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लागू लॉकडाउन-4 के बावजूद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-उल-फितर मनाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दुकानें बाजार में खुली हैं और लोग ईद के लिए जरूरी सामान खरीदने लगे हैं।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
महाराजगंज प्रशासन भी ईद के मद्देनजर तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार ईद को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की गयी। बैठक के दौरान जनपद के मस्जिदों के इमाम से अपील की गई कि ईद और अलविदा की नमाज अपने-अपने घरों में ही पढ़ें। किसी भी स्थान पर इकट्ठा ना हों। लॉकडाउन का पालन करने में प्रशासन का सहयोग करें।

उधर इस्लामिक नेताओं ने भी लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। उन्होंने ईद के अवसर पर भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। ईद के अवसर पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दुनिया भर में तैयारी की जा रही है।






