महाराजगंज -घुघली ब्लॉक के गंगराई में स्थित बसहिया पोखरे का पानी सड़क तक पहुंच चुका है

भिटौली / महाराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ : घुघली ब्लॉक के गंगराई में स्थित बसहिया पोखरे का पानी सड़क तक पहुंच चुका है। इसके चलते सड़क पानी में डूब गयी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
खास बात यह है कि बसहिया पोखरे के बगल में बरगदहीया पोखरा है जिसमें पोखरे में बरसात होने पर पानी ओवरफ्लो होने पर जाता था लेकिन दोनों पोखरे के बीच में अतिक्रमण के कारण बसहिया पोखरे का पानी बगल के पोखरे में नहीं पहुंच पा रहा है इस वजह से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है l गांव में स्थित यह पोखरा कुड़ा करकट से भी भर चुका है। यह सड़क गांव की मुख्य सड़क है आने जाने वालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।नतीजन सड़क पर फैले गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध मुहल्ले वासियों के लिये मुसीबत बन चुकी है साथ ही लोग गंदे पानी से भरे रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर है आने जाने वाले अक्सर पानी में गिरकर घायल हो रहें हैं l






