छिन गई परिवार की खुशियां

महराजगंज:

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हुए आतंकी हमले में गुरुवार को फरेंदा क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी पंकज त्रिपाठी शहीद होने से पूरे परिवार की खुशियां छिन गईं और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़े पंकज पर ही पूरे परिवार के भरण-पोषण का भार था। हर दिल अजीज पंकज गांव के लोगों की भी गाहे-बगाहे मदद कर देते थे।

पंकज के शहीद होने से माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी टूट गई वहीं चार वर्ष का बेटा बचपन में ही अनाथ हो गया। लाल-लाल कहते हुए विलाप कर रहीं मां सुशीला देवी अचेत हो गईं। दादी को रोता देख कर चार वर्षीय पोता प्रतीक भी रो पड़ा। शहीद की छोटी बहन महिमा, ममता व सीमा के चेहरे पर भाई के खोने का गम साफ दिखाई दे रहा था। अविरल बहते आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। छोटा भाई शुभम मासूम भतीजे प्रतीक को संभालते मिले। हालांकि प्रतीक उनके पास रहने को तैयार नहीं था और रोती-बिलखती मां के पास जाने की जिद कर रहा था। प्रतीक समझ नहीं पा रहा था कि मां, दादी, बुआ, दादा रो क्यों रहे हैं? पुलिस अधीक्षक रोहित ¨सह सजवान ने बेटे के लिए तड़पती शहीद की मां को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। .

Source :- jagran.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img