लोकसभा चुनाव 2019: फिल्म स्टार रविकिशन गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, कई समीकरण साधेगी BJP

भाजपा को गोरखपुर सीट पर अंतत: रविकिशन के रूप में ऐसा उम्मीदवार मिल गया

भाजपा को गोरखपुर सीट पर अंतत: रविकिशन के रूप में ऐसा उम्मीदवार मिल गया जिसपर किसी खेमे का सदस्य होने का आरोप फिलहाल नहीं है। रविकिशन, पिछले उपचुनाव से ही गोरखपुर सीट के लिए फिल्डिंग कर रहे थे लेकिन कामयाबी इस बार मिली।

टिकट की दौड़ में उन्होंने पिछले एक पखवारे से चर्चा में चल रहे अमरेन्द्र निषाद, धर्मेन्द्र सिंह, उपेन्द्र शुक्ल, पी.के.मल्ल सहित करीब आधा दर्जन नामों को पीछे छोड़ दिया। जानकारों का मानना है कि पिछली बार के उम्मीदवार उपेन्द्र दत्त शुक्ल की जगह रवि किशन शुक्ल को टिकट देकर पार्टी ने जातीय और पार्टी के अन्दर के अंतर्विरोधी समीकरणों को एक साथ साधने की कोशिश की है। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले 48 वर्षीय रवि किशन शुक्ल को ज्यादातर दुनिया रवि किशन के नाम से जानती है। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ बालीवुड की मेन स्ट्रीम फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के बड़े नाम हैं। फरवरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए रवि किशन ने 2018 के गोरखपुर महोत्सव में स्टेज शो किया था। उस वक्त भी उन्होंने उपचुनाव में गोरखपुर सीट से मैदान में उतरने का संकेत दिया था लेकिन बाद में पार्टी ने उपेन्द्र शुक्ल को मैदान में उतार दिया। 

हमेशा सुर्खियों में रहे, गोरखपुर आना-जाना लगा रहा

रवि किशन अलग-अलग वजहों से लम्बे अर्से से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने 2006 में बिग बॉस में भाग लिया था। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘बाटला हाउस’ इन दिनों चर्चा में है। इसके अलावा ‘सबवे’ फिल्म की भी चर्चा है जिसमें रवि नवोदित विशाल विशेष और नाज़ुक लोचन का साथ देने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की वजह से उनका गोरखपुर आना-जाना लगा रहा है। 

जौनपुर से लड़ चुके हैं चुनाव  

रवि किशन भाजपा से पहले कांग्रेस में थे। वह जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। कुछ दिन पहले एक इन्टरव्यू में उन्होंने चुनाव लड़ने की बजाए पार्टी के लिए प्रचार करने की इच्छा जताई थी।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img