महराजगंज: गर्मी के समय में अचानक मौसम बदलने से लोग हलकान हैं। तेज हवाओं के चलने से आम व सब्जी की खेती को नुकसान हुआ है। गुरुवार दोपहर तक आसमान में चटक धूप थी। शाम होते ही मौसम बदलने लगा। रात 10 बजे के करीब आसमान में बादल छा गए । रात दो बजे के करीब तेज हवाएं चलने लगी। पूरे जिले में धुंध छा गई। इसी बीच आसमान में बिजली तड़कने लगी। रात भर झमाझम बारिश होने से गलियों में पानी लग गया।
- चेयरमैन प्रतिनिधि ने कराई नगर पंचायत परतावल में स्थित कर्बला मैदान की साफ़ सफ़ाई
- केले की फसल नष्ट कर दिया जान से मारने की धमकी
- नवागत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने किया कार्यभार ग्रहण
- अवैध ढंग से पोखरी में खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा
- वार्षिक परीक्षा मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरे
संयोग अच्छा रहा कि कहीं पर ओलावृष्टि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। हवा चलने से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों से आम का बौर टूट गए हैं। ग्रामीण इलाकों के कुछ खेतों में पानी इतना लग गया कि सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को किसान खेतों से सब्जी नहीं निकाल पाए। जिसकी वजह से सब्जी मंडियों में ताजा सब्जी नहीं पहुंच पाई। बारिश की मार किसानों को भी झेलनी पड़ी है।