देशी शराब की दुकान खोले जाने पर जनता में भारी आक्रोश

परतावल – महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नम्बर 15 महन्त अवैद्यनाथ नगर कप्तानगंज रोड पर एक सरकारी देसी शराब की दुकान खोले जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।  क्योंकि यह दुकान पंचायत इंटर कॉलेज, कोचिंग सेंटर,पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और घनी आबादी के पास स्थित है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर शराब की बिक्री से शिक्षार्थियों और बैंक उपभोक्ताओं को असुविधा होगी, साथ ही सामाजिक माहौल प्रभावित होगा।

शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के समीप शराब की दुकान खोलना समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है

स्थानीय लोगो का कहना है की ठेका राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से सटा हुआ है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी, नगर पंचायत परतावल और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर तुरंत इस दुकान को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के समीप शराब की दुकान खोलना समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सम्पूर्णानंद सिंह,प्रमोद जयसवाल,जयप्रकाश मद्धेशिया ऋतिक जयसवाल,प्रभुनाथ मद्धेशिया, डॉ बी एन यादव, आनन्द पाण्डेय,राधेश्याम प्रजापति, सतीश जायसवाल, माखन मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, गंगाधर जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img