उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिन 15 जिलों के कुछ इलाकों को 15 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह सील कर दिया है। इनमें महराजगंज भी है। आज (बुधवार) रात 12 बजे के बाद महराजगंज कुल्हुई क्षेत्र के बड़हरा इंद्रदत्तपुर, कम्हरिया और पुरन्दरपुर क्षेत्र के विशुनपुर फुलवरिया और विशुनपुर कुर्थिया गांव को सील किया गया है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
ये सभी चार गांव कोरोना के लिहाज से हॉट स्पॉट माने गए हैं। इन गांवों से ही महराजगंज में कोरोना के मामले आए हैं। अब ये गांव 15 अप्रैल तक पूरी तरह सील रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि इन हॉटस्पॉट गांवों को 15 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किया जाएगा। 15 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। इन चार गांवों में कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी। जरूरी सामानों की होम डिलीवरी की जाएगी। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी।
महराजगंज ये गांव किए हैं सील
कुल्हुई क्षेत्र
1-बड़हरा इंद्रदत्तपुर
2-कम्हरिया
पुरंदरपुर क्षेत्र
1-विशुनपुर फुलवरिया
2-विशुनपुर कुर्थिया






